कैंसर रोगियों की पहचान के लिए शिविर लगाएं – प्रभारी कमिश्नर

उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की विशेष पहल पर रीवा में 24 फरवरी एवं 25 फरवरी को नि:शुल्क कैंसर उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग तथा इंदौर कैंसर फाउण्डेशन द्वारा किया जा रहा है। इस शिविर में मुख्य रूप से स्तन कैंसर एवं मुख कैंसर के रोगियों की जाँच एवं उपचार किया जाएगा। प्रभारी कमिश्नर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा है कि संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर 10 फरवरी के पूर्व विकासखण्ड स्तर पर शिविर लगाकर स्तन कैंसर एवं मुख कैंसर से पीड़ित रोगियों की प्रारंभिक जाँच कराकर उनकी सूची तैयार कर लें। इन रोगियों को निर्धारित कैंसर दिवसों में रीवा लेकर आने और वापस लेकर जाने की भी समुचित व्यवस्था करें। क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करें। जिससे अधिक से अधिक कैंसर रोगियों को नि:शुल्क शिविर का लाभ दिया जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now