कलेक्टर ने तीन खरीदी केन्द्र प्रभारियों को दिया नोटिस

जिले भर में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। सहकारी समितियों के साथ स्वसहायता समूहों को भी उपार्जन की जिम्मेदारी दी गई है। जिला स्तर पर गठित दल द्वारा खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। दल द्वारा 10 जनवरी को किए गए निरीक्षण में त्योंथर तहसील के तीन खरीदी केन्द्रों में अनियमितताएं पाई गई थीं। दल के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने तीनों खरीदी केन्द्र के प्रभारियों तथा स्वसहायता समूह के अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस का तीन दिन की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

जारी अलग-अलग नोटिस के अनुसार विनायक स्वसहायता समूह कोनीकला द्वारा संचालित खरीदी केन्द्र कुठिला, प्रेरणा स्वसहायता समूह सोहागी द्वारा संचालित खरीदी केन्द्र बड़ागांव तथा महादेव स्वसहायता समूह चंदेला द्वारा संचालित खरीदी केन्द्र पुर्वातीर में कई अनियमितताएं पाई गईं। इन केन्द्रों में खरीदे गए धान को स्टेग में नहीं लगाया गया। उपार्जित धान को बोरियों में भरकर बिना सिलाई किए खुला रखा गया। सिली हुई बोरियों में टैग लगे नहीं पाए गए। खरीदी केन्द्र द्वारा की गई कुल खरीदी की मात्रा के अनुपात में आवंटित बारदानों की संख्या कम पाई गई। इसके उपार्जन नीति के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए नोटिस दिया गया है।

पीड़ितों को 2.25 लाख की राहत राशि वितरित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।