एम. पी. ट्रांसको के इंजी. नयी तकनीकों को अपनाये – प्रमुख सचिव

मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने कहा है कि एम पी ट्रांसको के इंजीनियरों ने अपनी अथक परिश्रम से एम पी पावर ट्रांसमिशन कंपनी को देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक बनाया है। उन्होंने कहा कि एम पी ट्रांसको ने अनेक नवाचार किए है। जिसमें ड्रोन द्वारा ट्रांसमिशन टावरों की पेट्रोलिंग जैसे कार्य शामिल है। जिन्हें समूचे देश में सराहना मिली है। उन्होंने एम पी ट्रांसको द्वारा प्रदेश के महानगरों में सबस्टेशन बनाने के लिए भूमि की कमी को देखते हुए कम स्थान में जीआईएस सबस्टेशन बनाये जाने के निणर्यो को उचित बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जीआईएस सबस्टेशन के साथ अंडर ग्राउंड सबस्टेशन ही विकल्प रह जायेगा। उन्होंने एम पी ट्रांसको के इंजीनियरों का आव्हान किया कि वे अपनी उपलब्धियों  एवं नवाचारों को राष्ट्रीय फोरम में रखें। साथ ही वो सिस्टम में ज्यादा से ज्यादा नवाचार करने के साथ नयी तकनीकों का भी समावेश करें ताकि ट्रांसमिशन सिस्टम समय के साथ अपग्रेड होता रहे। श्री संजय दुबे ने यह बात  विगत दिवस जबलपुर में आयोजित एम पी ट्रांसको के अधिकारियों की एक बैठक में कही। उन्होंने बैठक में ट्रांसमिशन लाइनों की ट्रिपिंग और पावर ट्रांसफार्मर फेल्यूर की समीक्षा भी की। उन्होंने ट्रांसमिशन एलीमेंट की सतत निगरानी और उनके त्वरित सुधार के निर्देश दिए। बैठक में एम पी ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को कंपनी की वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराया।

वर्ष तथा माह के प्रथम दिन एक जनवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ वंदे मातरम का गायन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।