चाकघाट ब्रेकिंग : पीड़ित उपभोक्ता ने लगाया कनिष्ठ अभियंता पर दादागीरी का आरोप

पीड़ित उपभोक्ता विनोद गुप्ता ने कनिष्ठ अभियंता चाकघाट पर लगाया दादागीरी का आरोप। मामला पिछले महीने का है जब बिल जमा होने के बावजूद कनिष्ठ अभियंता चाकघाट द्वारा नैनो बिग बाजार का विद्युत् विच्छेद कर दिया गया था। उपभोक्ता द्वारा जब मौके और फ़ोन पर इस बात का विरोध किया गया तो उन्होंने कहा लाइनमैन से बात कर लो। जिसके बाद पीड़ित ने सीएम हेल्प लाइन से मदद ली जहाँ बिना कार्यवाई के ही शिकायत बंद कर दी गई। दुकान में बिना बिजली कैसे हो काम को लेकर परेशान पीड़ित उपभोक्ता विनोद गुप्ता ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में मदद के लिए गोहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर पीड़ित उपभोक्ता विनोद गुप्ता द्वारा कनिष्ठ अभियंता के अनुसार ही आगे बढ़ना पड़ा और चढ़ावा चढ़ाने के बाद अवैध रूप से विद्युत् शुरू करवानी पड़ी।

त्योंथर संभाग की बात करें तो विद्युत् वितरण चरमराया हुआ है, फिर चाहे वो धान की फसल का समय रहा हो या फिर वर्तमान में गेंहू – सरसों आदि का समय। जो घटना पीड़ित उपभोक्ता विनोद गुप्ता जी के साथ हुई न जाने और कितने पीड़ित डरे सहमे शिकायत के बजाय आंखे बंद कर चढ़ावा चढ़ाते रहते हैं। किसान बाहुल्य त्योंथर संभाग धीरे – धीरे जर्जर होता जा रहा लेकिन किसी को फुर्सत नहीं बोझ कम करने की।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now