बड़ी खबर : इण्डेन गैस एजेंसी को लूटने का प्रयास, सीसीटीवी में वारदात कैद

रीवा जिले के त्योंथर तहसील क्षेत्र कलवारी इण्डेन गैस एजेंसी में हुई झड़प को लेकर गढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक़ गत दिवस पहले इण्डेन गैस एजेंसी कलवारी में कुछ लोगों द्वारा एजेंसी के कर्मचारियों से पैसे की माँग की गई। जब माँग पूरी नहीं हुई तो बाहर से आये लोगों द्वारा एजेंसी के कर्मचारियों को डराया धमकाया गया और मारपीट के साथ – साथ तोड़ फोड़ भी की गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है की अराजक तत्वों द्वारा लूटपाट की नियत से एजेंसी पर पहुंचकर पहली गाली गलौज की गई फिर जबरन धन उगाही का प्रयास किया गया। मामले में एजेन्सी के प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि नशे के हालत में कुछ लोगों द्वारा जो की कलवारी के ही निवासी हैं, वारदात को अंजाम दिया गया है। एजेंसी में हुई तोड़-फोड़ को लेकर इण्डेन गैस एजेंसी कलवारी के संचालक एवं प्रबंधक द्वारा पुलिस थाना गढ़ में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

एक नज़र
वारदात के सामने आते ही कई तरह के वक्तव्य सामने आ रहे। एक तरफ़ यह दावा किया जा रहा कि ऐसी घटना कई बार हो चुकी है जबकि संचालक द्वारा ऐसा कोई बयान या लिखित शिकायत नहीं उपलब्ध कराई गई। दूसरी तरफ़ कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि एजेंसी के प्रबंधक द्वारा मनमानी की जाती है, कभी बाटले को लेकर तो कभी पैसे को लेकर। हो सकता है इस घटना के पीछे भी ऐसी ही कोई वजह रही हो और सब मिलकर फ़साने का प्रयास कर रहे हों। मामले में कौन दोषी है और बेक़सूर यह तो जाँच के बाद ही पता चल पायेगा। (लाइव न्यूज़ के लिए यहाँ क्लिक करें)

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now