विधानसभा क्षेत्र सिरमौर : नामांकन पत्र दाखिल करने के छठवें और अंतिम दिन कुल सात उम्मीदवारों द्वारा नामांकन

सिरमौर में नामांकन पत्र दाखिल करने के छठवें और अंतिम दिन 30 अक्टूबर को कुल सात उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर भारती मेरावी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 30 अक्टूबर को शिवकुमार कुशवाहा जन अधिकार पार्टी, रोहिणी प्रसाद कुशवाहा पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया डेमोक्रेटिक, अविनाश शुक्ला राष्ट्रवादी भारत पार्टी, मनोज सिंह बघेल विन्ध्य जनता पार्टी तथा शिवलाल साकेत भारतीय सम्पूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कविता कोल तथा नारायण प्रसाद मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार दो नवम्बर तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

चुनावी समीक्षा हो या सियासी दांव हो – हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now