एक-एक विधानसभा का गृह मंत्री अमित शाह ने मांगा हिसाब – किताब

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की कमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल ली है। वे आज विंध्य दौरे पर हैं। विंध्य की 30 सीटों में बूथ मैनेजमेंट से जीत का मंत्र दिया है। अमित शाह ने रीवा समेत 9 जिलों की 30 विधानसभा सीट का जायजा लिया। पहले बैठक में जिलों से आए चुनिंदा पदाधिकारियों को बूथ मैनेजमेंट से चुनाव जीत का मंत्र दिया। विधानसभा में मौजूदा हालात को समझा और जरूरी हिदायत दी। बैठक के दौरान अमित शाह ने जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों के साथ एक-एक सीट पर बरीकी से समीक्षा की। बैठक के दौरान बागियों के प्रभाव एव वजूद की चर्चा हुई। इसमें मनगवां विधानसभा से भाजपा के विधायक पंचू लाल प्रजापति एव त्योंथर के श्याम लाल द्विवेदी की चर्चा हुई । बता दें कि दोनों विधानसभा के सिटिंग एमएलए की टिकट भाजपा द्वारा काट दी गई थी।

“मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता समर्पित भाव से जुटा हुआ है। आज रीवा, शहडोल और उज्जैन संभाग की संभागीय बैठकों में भाजपा मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।”

ख़बर विस्तार से
रीवा शहर के वृंदावन गार्डन में रीवा-शहडोल संभाग के अपेक्षित श्रेणी के वर्कर्स की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक ली। बैठक में अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में विंध्य ने जो सफलता का परचम फहराया था इस बार उससे अधिक बढ़कर हमे कार्य करना है। मध्यप्रदेश में भाजपा का संगठन पहले से ही सफलता के शिखर पर है। ऐसे में हमे बड़े – बुजुर्गों सहित आम कार्यकर्ता से भी सहयोग लेना है। यह निश्चित है कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही पुनः मप्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपा में हम सब एक बड़े परिवार की भांति काम करते है। निश्चित तौर पर हम जानते हैं कि कार्यकर्ताओं के मेहनत एवं परिश्रम से ही भाजपा सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन पाई है। संभागीय बैठक में शाह ने रीवा – शहडोल संभाग के जिलाध्यक्षों से एक – एक करके प्रत्येक विधानसभाओं के बारे में संवाद किया। चुनाव को लेकर अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को तरीकों के साथ – साथ ही जीत का मंत्र भी बताया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हिये अमित शाह जी ने कहा कि हमने मणिपुर और असम में सफलता पाई है। इन राज्यों में भाजपा बंजर भूमि से सत्ता के पायेदान पर आई है। मध्यप्रदेश में भारतीय जनसंघ के स्थापना वर्ष से ही संगठन कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा पिछले दिनों बूथ, शक्ति केन्द्र एवं मंडल स्तर पर चुनाव के दृष्टि से कई कार्य किए गए है। उन बातों में गौर कर विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाना है। 9 वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्य को जन-जन तक पहुंचाएं। धारा 370, महिला आरक्षण, राम मंदिर, 3 तलाक जैसे महत्वपूर्ण काम किए गए है। यहां आजादी के बाद से देश के ऊपर एक कालिख की तरह कार्य कर रहे थे। उन सबको मोदी सरकार ने करके दिखाया है। भाजपा का नेतृत्व पिछले वर्षों में देश की आर्थिक स्थित, वैश्विक स्थित को एक नये पायदान पे लाकर खड़ा किया। राष्ट्र एवं समाज हित के लिए भाजपा सरकार बनाना अति आवश्यक है।

विंध्य के बड़े चेहरों का भाजपा में दाख़िला
बैठक के दौरान दो बड़े नेताओं को भाजपा कि सदस्यता भी दिलाई गई। इस संबंध में जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक पाण्डेय ने कहा कि अमित शाह के रीवा प्रवास के दौरान देवतालाब विधानसभा के कांग्रेस नेता एसएस तिवारी और सतना जिले के वैश्य समाज के अनिल अग्रहरि समेत कई अन्य नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। वहीं कई नाराज नेताओं को मनाया भी गया है। अमित शाह ने संगठन के अंदर रहकर भितरघात करने वालों को नसीहत भी दी है कि पूरे मन से प्रचार करें। अगर किसी के खिलाफ कोई शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई होगी। प्रवासी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री एवं मप्र के प्रभारी भूपेन्द्र यादव, रेल मंत्री एवं मप्र के सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव और संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा उपस्थित रहे। इसके पहले अमित शाह रविवार की दोपहर 2 बजे सैनिक स्कूल हेलीपैड पर पहुंचे। यहां विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह और कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने अगवानी की। इसके बाद अमित शाह स्थानीय राज निवास पहुंचे।

वृंदावन गार्डन में दोपहर 3 बजे से बैठक की गई। समीक्षा के बाद अमित शाह शाम साढ़े 4 बजे सैनिक स्कूल हेलीपैड से खजुराहो के लिए गए। इस दौरान रीवा संभाग प्रभारी रणवीर सिंह, शहडोल संभाग प्रभारी शरदेन्दु तिवारी, रीवा जिलाध्यक्ष अजय सिंह, सतना सतीश शर्मा, सीधी देव कुमार सिंह, सिंगरौली रामसुमिरन गुप्ता, शहडोल कमल प्रताप सिंह, उमरिया दिलीप पाण्डेय, अनूपपुर रामदास पुरी, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह मौजूद रही।

चुनावी समीक्षा हो या सियासी दांव हो – हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।