राजकीय सम्मान के साथ त्योंथर के लाल शत्रुघन प्रसाद मिश्र को दी गई आख़िरी विदाई

छुट्टी में घर आये भारतीय सेना के जवान शत्रुघन प्रसाद मिश्र निवासी ग्राम अंजोरा तहसील त्योंथर की तबियत कुछ ठीक नहीं लग रही थी, जिसके इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल गंगा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया लेकिन मामला बिगड़ता गया जिसके बाद उन्हें लखनऊ एम्एच में एडमिट कराया गया। जहाँ 10 – 12 दिन इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार नाज़ुक बनी रही। हालाँकि उनकी मृत्यु के पीछे कौन सी बीमारी वजह बनी साफ नहीं है लेकिन लोगों की माने तो शायद ऑर्गन फेल होने लगे थे। मिली जानकारी के मुताबिक शत्रुघन प्रसाद मिश्र जी के पिता स्वर्गीय प्रह्लाद मिश्र भी भारतीय सेना में थे। शत्रुघन प्रसाद बैंगलोर में पोस्टेड थे। उनके दो बच्चे, 1 लड़की और 1 लड़का हैं। उनकी धर्म पत्नी स्वास्थ्य विभाग में नर्स हैं। शत्रुघन प्रसाद मिश्र के जाने से क्षेत्र में शोक फैला हुआ है। उनकी आखिरी यात्रा में हज़ारों लोग शामिल हुए और राजकीय सम्मान के साथ शत्रुघन को आखिरी विदाई दी गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now