आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 3000 और सहायिकाओं का 750 रुपये बढ़ा मानदेय

राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, उप कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि कर दी है। आयुक्त महिला एवं बाल विकास ने आदेश जारी कर दिए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अब तीन हजार, उप कार्यकर्ताओं को 750 रुपये और सहायिका को 750 रुपये बढ़कर मिलेंगे। मानदेय वृद्धि का लाभ कार्यकर्ताओं को जुलाई माह के अगस्त में मिलने वाले मानदेय से मिलेगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले महीने भेल दशहरा मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के सम्मेलन में मानदेय वृद्धि की घोषणा की थी। प्रदेश में 84 हजार 465 आंगनबाड़ी और 12 हजार 670 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग एक लाख 80 हजार कार्यकर्ता और सहायिका हैं।

Also Read - तीन विधायकों पर महिला अत्याचार अन्य 48 पर गंभीर आपराधिक प्रकरण 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब तक 10 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 13 हजार रुपये किया गया है। इसमें 8500 राज्यांश और 4500 रुपये केंद्रांश है। उप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 6500 किया गया है। इसमें तीन हजार राज्यांश और 3500 केंद्रांश है। ऐसे ही सहायिका का मानदेय 5750 कर दिया गया है। इसमें 3500 रुपये राज्यांश और 2250 केंद्रांश है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।