एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गई त्योंथर की बेटी की चाइना में मौत

रीवा शहर के अरुण नगर निवासी शैलेंद्र सिंह की बेटी साक्षी सिंह एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई लोंगमातान शहर चाइना से कर रही थी। छात्रा की बीते शुक्रवार हृदयाघात (cardiac attack) से मृत्यु हो गई। जिसकी जानकारी मृतिका की छोटी बहन तनु श्री को दी गई। जानकारी के मुताबिक छोटी बहन तनु श्री भी चाइना में एमबीबीएस (MBBS) कर रही है। असामयिक बेटी की मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है, तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग चाहते हैं कि उनकी बेटी का अंतिम संस्कार उनके गांव उनके देश में हो, जिसके लिए वो पार्थिव शरीर को चाइना से भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं। इस हालात में रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर पहल की मांग की है। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने मृतिका के शव को भारत लाने की कवायद तेज कर दी है।

एक नज़र
मिली जानकरी के मुताबिक साक्षी सिंह पुत्री शैलेश कुमार सिंह (26) निवासी अरूण नगर, रीवा की रहने वाली है। पुस्तैनी गांव त्योंथर तहसील अंतर्गत कुठिला गांव है। मृतका साक्षी सिंह वर्ष 2018 में एमबीबीएस (MBBS) की पढाई करने चीन के सिचुआन स्थित लूजोहू साउथ बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी गई थी। आपको याद ही होगा की बीते कुछ वर्षों में कोरोना की वजह से विदेशों में पढ़ रहे छात्रों को कैसे वापस अपने देश लौटना पड़ा था। इसीमें साक्षी सिंह भी शामिल थी जिसे पढ़ाई के दौरान कोरोना लग गया तो ऐसे में रीवा लौट आई। साक्षी हाल ही में बाक़ी की बची पढ़ाई पूरी करने वापस चाइना अपने कॉलेज लौट गई क्यूंकि इस साल फाइनल ईयर था, लेकिन अफ़सोस की 5 मई को कार्डियक अटैक से निधन हो गया। साक्षी का पार्थिव शरीर वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर काे ट्वीट किया गया। साथ ही मृतका के पिता ने विदेश मंत्रालय के नाम लेटर लिखा है। जब कहीं से मदद नहीं मिली तो पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल से मुलाकात की। शुक्ल ने विदेश मंत्रालय के नाम पत्र लिखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया है।

तनुश्री अपनी बहन के पास
जानकारी के मुताबिक शैलेश कुमार सिंह की छोटी बेटी तनुश्री सिंह भी चाइना के दूसरे शहर में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई कर रही है। निधन की जानकारी मिलते ही वह पार्थिव शरीर के पास पहुंच गई है। उसने चाइना स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया है। छोटी बेटी ने जल्द से जल्द एयर लिफ्ट करने पीएम नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को ट्वीट कर मदद मांगी है। चर्चा है कि भारतीय दूतावास ने पूरी तैयारी कर ली है। अब सिर्फ कुछ कागजी नियमों की दरकार है, जिन्हे जल्द निपटा लिया जायेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now