प्रधानमंत्री की सभा के हेतु सरोज तिवारी ने चावल देकर लोगों को किया आमंत्रित

चाकघाट। आगामी 24 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के रीवा आगमन को लेकर हो रही तैयारी के तहत उनकी सभा में सम्मिलित होने के लिए गांव गांव अक्षत (चावल) देकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। चाकघाट नगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज तिवारी ने नगर एवं ग्रामीण अंचलों में चावल देकर लोगों को आमंत्रित किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सभा में सम्मिलित होने के लिए रीवा पहुंचे। इस तरह जहां एक ओर श्रीमती सरोज तिवारी ने प्रधानमंत्री जी के सभा में सम्मिलित होने के लिए लोगों को चावल देखकर आमंत्रित किया वही लोगों को भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी प्रदान किया। इस दौरान सीमा दीपिका नामदेव महिला मोर्चा रायपुर मंडल अध्यक्ष समस्त मोर्चा पदाधिकारी बहनें उपस्थित रही। (रामलखन गुप्त)

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now