जवा। कल गांधी चबूतरा जवा में आम आदमी पार्टी जवा के युवा कार्यकर्ता दिलीप सिंह के नेतृत्व में नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम कि शुरुआत अतिथियो के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मूर्ति में माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद आयोजको के द्वारा अतिथियो का स्वागत कर माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियो ने भाजपा सरकार को घेरने के लिए भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मॅहगाई आदि का मुद्दा जोरों से उठाया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थिति लोगो से आह्वान करते हुए कहा गया अब एक होने की जरूरत है तभी हम भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार से मुक्ति पा सकते है, अब बदलाब की जरूरत है। यदि बदलाव् करना चाहते हो तो टिकने वाली सरकार बनाये बिकने वाली सरकार नहीं। भोपाल में दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल जी ने कहा है यदि अच्छी शिक्षा, सड़क, मुफ्त कम दामों में बिजली, फ्री में पानी चाहिए तो एक बार आम आदमी पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में बनाओ। आपको भाजपा सरकार की 500 रुपये चाहिए या बच्चो का भविष्य? यदि बच्चो का भविष्य चाहिए तो पैसा लो, लेकिन वोट सोच समझकर दो।
यह भी पढ़ें –
इस बार न भाजपा न कांग्रेस इस बार सिर्फ केजरीवाल सरकार यदि मध्यप्रदेश में आप की सरकार आएगी तो युवाओ को रोजगार, किसानों को मुआबजा और सब्सिडी, बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओ को सम्मान और सुरक्षा, बीमारों को मुफ्त दवा और दिल्ली सरकार की तर्ज पर बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित सिंह लोकसभा प्रभारी, इंजीनियर दीपक सिंह शहर अध्यक्ष, महर्षि सिंह जिला अध्यक्ष ग्रामीण, प्रमोद शर्मा लोकसभा सह सचिव,मनोज पटेल युथ विंग जिला अध्यक्ष ग्रामीण, सरिता पाण्डेय महिला बिंग अध्यक्ष शहर, श्रीकांत पांडेय जिला ग्रामीण सचिव, पूर्णानंद तिवारी जिला सचिव,अर्जुन सिंह पूर्व सिरमौर विधानसभा प्रभारी,प्रमोद प्यासी पूर्व जिलाध्यक्ष, अनिल मिश्रा, छेदी, मूलचंद्र गुप्ता, सहित कई लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन युवा आप नेता दिलीप सिंह के द्वारा और कार्यक्रम का संचालन नीरज के द्वारा किया गया। ( अनूप कुमार गोस्वामी )
वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें : –