बघेड़ी। बीती रात नवरात्री प्रारम्भ के साथ – साथ नव संवत्सर की पावन संध्या (नव वर्ष ) पर बघेड़ी में विराट कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। आयोजक विनोद कुमार गुप्त नैनो बिग बाजार के द्वारा इस आयोजन में ख्यातिलब्ध कई पुरस्कारों से सम्मानित कवियों को आमंत्रित किया गया था। आयोजन में कविवर रामकैलाश “मिट्ठू”, रामलखन सिंह “महगाना”, सफाया जी, सुधाकन्त मिश्र “बेलाला” जी के साथ – साथ अश्क चकघाटी, युवा कवि अभिषेक द्विवेदी, युवा कवि गीतकार विपिन बिहारी तिवारी जी द्वारा दर्शकों का मधुर कविता एवं गीत से मनोरंजन के साथ- साथ सामिजिक व्यवस्था की व्यथा पर भी कविताओं के माध्यम से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्द कवि ठाकुर इलाहाबादी जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्योंथर 70 विधायक श्री श्याम लाल द्विवेदी जी विधानसभा सत्र के कार्यों में व्यस्त रहे जिसकी वजह से उनके पुत्र जनता के चहेते अनिल द्विवेदी जी द्वारा सम्मान स्वीकार किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक श्री भारत सिंह भदौरिया (वरिष्ठ अधिवक्ता), चन्दन भइया (विंध्य अलर्ट), कार्यक्रम का आनंद उठाते दर्शक मंजुला सिंह (आप), धर्मेश शुक्ल (कांग्रेस), अखिलेश द्विवेदी झल्लर (अधिवक्ता), प्रिंस शुक्ल, सुदीप पाण्डे, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी विवेक सिंह भदौरिया, कैलाश जोशी, राजाराम गुप्ता, बलवंत सिंह पिंकी, पार्षद दिनकर सिंह,पार्षद मानिकचंद्र गुप्ता, मनोज केशरवानी, के के उपाध्याय रोहिणी मेडिकल, कैलाश गुप्ता, दीपू सिंह राजा, रमेश चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, अजय अग्रहरि, शशि गुप्ता आदि द्वारा संभाली गई।
वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें