त्योंथर में हुई ओला वृष्टि और भयंकर बारिश से किसानो की फसलें चौपट, सीएम शिवराज से की गई मुआवजे की मांग

भाजपा नेता कौशलेश तिवारी तिवारी लाल ने जिला कलेक्टर से की अपील बोले किसानो की फसलों का शीघ्र सर्वे कराकर दिया जाय उचित मुआवजा

रीवा जिला अंतर्गत त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में जमकर हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल चौपट हो गई है। इस नुकसान की भरपाई हेतु जननेता तिवारीलाल जी ने सरकार से अपील की है कि किसानों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए उनकी हर संभव मदद सरकार अपने स्तर से करने के लिए कदम उठाए। श्री तिवारी ने कहा कि जिला कलेक्टर आदेश जारी कर तमाम तहसीलदारों, पटवारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में किसानों की नुकसान हुई फसलों का मुआयना कराएं और सर्वे के आधार पर किसानों की नुकसान हुई फसलों का मुआवजा प्रदान कर उन्हें राहत प्रदान करें।

श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार उनके साथ है। मुझे विश्वास है कि ओला वृष्टि में नुकसान हुई फसलों का शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now