छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा योजना के संबंध मे एवं निःशुल्क विधिक सहायता

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री डी.एन, मिश्रा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अहमद रजा की उपस्थिति में टीच टू ईच सस्थांन ग्राम सोनौरा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अहमद रजा ने बालिकाओं और महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। उन्होने कहा कि बेटी है तो कल है समाज में यदि बेटी प्रगति करेगी तो पूरा समाज प्रगति करेगा आज बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है। जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा योजना के संबंध मे एवं निःशुल्क विधिक सहायता के बारें में विस्तार से जानकारी दी। अधिवक्ता कौशलेश पटेल ने मौलिक कर्तव्यों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। शिविर में सस्थानं के बालक बालिका एंव माहिलाएं उपस्थित थी। (JS)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now