अवैध उत्खनन पर शासन की नकेल, आधा दर्जन वाहन जप्त

कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले भर में कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अल्ट्राटेक के खदान एरिया में रिजेक्ट स्टोन के परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर खनि निरीक्षक वीर सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। जिसमें ग्राम बैजनाथ, नरौरा, हिनोती और मध्येपुर में अलग-अलग कार्यवाहियों में एक पॉकलेन मशीन, तीन ट्रैक्टर और दो डंपर जप्त कर कंपनी परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। विगत दिवस अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा उनके स्वीकृत क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा ओवरबर्डेन उठाए जाने के संबंध में शिकायत की गई थी, जिस पर लगातार खनि निरीक्षक द्वारा कार्यवाही की जा रही है। अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों के पंजीयन का परीक्षण भी परिवहन विभाग से कराया जायेगा। (JS)

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now