अवैध व्यापर में उपयोग वाहनों कि लगातार नीलामी, न्यूनतम राशि से 111 प्रतिशत ज्यादा

शराब के अवैध व्यापार में उपयोग किये जाने वाले वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश के पालन में 17 चार पहिया एवं 2 दो पहिया वाहन राजसात किये गये। इनके नीलामी की कार्यवाही कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस संबंध में सहायक आयुक्त अनिल जैन ने बताया कि नीलामी में रखे गये वाहनों में से 8 वाहनों के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुये। इनकी नीलामी के लिए 26 टेण्डर फार्म विक्री करने पर 13 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई। नीलामी में रखे गये वाहनों की न्यूनतम राशि 4 लाख 87 हजार निर्धारित की गयी थी। आज की गयी नीलामी में 10 लाख 26 हजार 99 रूपये के ऑफर मिले हैं जो निर्धारित न्यूनतम राशि से 111 प्रतिशत अधिक हैं। आज की गयी नीलामी में केवल 8 वाहनों के लिए प्रस्ताव मिले हैं। एक वाहन का प्रस्ताव न्यूनतम राशि से कम होने के कारण अंतिम स्वीकृत के लिए आबकारी आयुक्त भेजा गया है। नीलामी में 9 वाहनों के लिए कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। नीलामी की कार्यवाही डिप्टी कलेक्टर संजीव पाण्डेय, परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी, सहायक यंत्री लोक निर्माण शैलेन्द्र सिंह तथा बोली लगाने वालों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, साथ ही ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now