त्योंथर के पूर्वांचल में आये दिन घट रही घटनाओं को रोकने विश्व हिन्दू परिषद की जागरूकता बैठक

आज विश्व हिन्दू परिषद द्वारा स्कूल और कॉलेज की छात्राओ को किया गया जागरुक

रायपुर सोनौरी। विश्व हिंदू परिषद ने आज प्रखंड चाकघाट के बारी गांव में स्कूल एवं कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को एकत्रित कर उन्हें समाज में चल रही कुरीतियों एवं व्यभिचार से खुद को बचने और समाज को बचाए रखने के लिए अहम सुझाव व जानकारी दी। साथ ही उन्हें दुर्गा वाहिनी सेना का हिस्सा बनने के लिए और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। बैठक के दौरान दुर्गावाहिनी प्रशिक्षित बहनें भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं , जिन्होंने छात्राओ को प्रशिक्षित भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश मिश्रा जिला सहमंत्री विहिप ने अपने उद्बोधन में यह कहा कि यह ” बच्चियां हमारे समाज का आधार हैं, जब ये मजबूत होंगी तो समाज मजबूत होगा, देश मजबूत होगा और समाज में हो घट रहीं विसंगतियों में कमी आएगी।

कार्यक्रम में मोतीलाल तिवारी प्रखंड चाकघाट अध्यक्ष विहिप, अरुण मिश्र, दिनेश ओझा, मंगला त्रिपाठी सरपंच चौरा, ब्रहमानन्द त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, दिनेश मिश्र एवं विश्व हिंदू परिषद से जुड़े अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने समरसता भोज का आनंद लिया एवं भारत माता की जय घोष के साथ समाज की एवं देश की उन्नति की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now