जिले में अब तक हुई 34.22 लाख क्विंटल धान की खरीद, भुगतान मंजूर

old

धान उपार्जन करने वाले किसानों को 362 करोड़ का भुगतान मंजूर

जिले के 123 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य 2040 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में अब तक 54081 किसानों से 34 लाख 22 हजार 702 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। किसानों को अब तक 362 करोड़ 9 लाख रूपये के भुगतान मंजूर किये गये हैं। इनमें से 310 करोड़ 36 लाख रूपये का भुगतान किसानों के बैंक खाते में पहुंच गया है। उपार्जित धान के भुगतान के लिए 2379 ई-भुगतान आदेश जारी कर दिये गये हैं। अब तक उपार्जित धान का कुल मूल्य 698 करोड़ 23 लाख रुपए है।

इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि धान उपार्जन के लिए अब तक 59 हजार 795 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। अब तक कुल खरीदे गये धान में से 29 लाख 64 हजार 484 क्विंटल धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। कुल खरीदी गयी धान में से 54 हजार 298 क्विंटल धान रिजेक्ट की गयी। इसमें से अपग्रेड होने के बाद 44 हजार 698 क्विंटल धान की खरीद की गयी।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now