चाकघाट धान खरीदी केंद्र में हो रहा है किसानों का शोषण

old

चाकघाट धान खरीदी केंद्र में हो रहा है किसानों का शोषण -किसानों ने की कार्यवाही की माँग

चाकघाट। चाकघाट कृषिउपज मंडी समित के प्रांगण में सेवा सहकारी समिति शाखा चाकघाट द्वारा की जा रही धान की खरीदी में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जहाँ चाकघाट में नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा धान का भंडारण कराया जा रहा है, उसी स्थल पर सेवा सहकारी समिति का खरीदी केन्द्र बनाया गया है। भंडारण के ओपन चबूतरे पर धान खरीदी कराया जा रहा है। चबूतरा ऊंचाई पर बना हुआ है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर चबूतरे में धान ले जाने में किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। देखा जाए तो चबूतरे के ऊपर खरीदी गई धान को भंडारण करने के लिए जगह बनाई गई है, किंतु सेवा सहकारी समिति चाकघाट के द्वारा भंडारण स्थल पर ही खरीदी करने के लिए किसानों को बाध्य किया जा रहा है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है ।

चबूतरे पर धान पहुँचने के बाद चढ़ाई तौलाई के नाम पर 15 रुपया प्रति कुंतल की दर से किसानों से पैसा वसूला जा रहा है। धान की बोरी की तौल भी 40 किलो 800 ग्राम से ज्यादा ही रहता है।

किसानों ने आरोप लगाया है कि सेवा सहकारी समिति चाकघाट द्वारा धान खरीदी में किसानों का शोषण किया जा रहा है। तीन-तीन दिन तक किसानो की धान की तौलाई नहीं होती और किसानों को खुले आसमान के नीचे रहने के लिए विवश होना पड़ता है। प्रशासन से अपेक्षा है की चाकघाट सेवा सहकारी समिति की धान खरीदी केंद्र पर आकस्मिक जाँच करके किसानों की समस्या सुनें समझें और उसको निराकरण के लिए कार्यवाही करें।

  • राम लखन गुप्त, वरिष्ठ पत्रकार

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now