खरीदी केन्द्रों से धान परिवहन को लेकर कलेक्टर का निर्देश

रीवा, मप्र। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन जिले के 124 खरीदी केन्द्रों में किया जा रहा है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केन्द्रों में परिवहन हेतु शेष धान का आगामी दो दिवस में 95 प्रतिशत तक परिवहन सुनिश्चित कराएं। उपार्जन समिति एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की केन्द्रवार ड¬ूटी लगाकर परिवहनकर्ता एवं खरीदी केन्द्र प्रभारी से संपर्क कर मॉनीटरिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। ड¬ूटी में लगाए गए सभी अधिकारियों के नोडल अपर कलेक्टर होंगे। उर्पाजन केन्द्रों के प्रभारी व परिवहन हेतु बनाए गए सेक्टरों के परिवहनकर्ता से संपर्क कर योजनानुसार परिवहन पूर्ण कराने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now