नशामुक्ति अभियान के तहत चाकघाट क्षेत्र में ताबड़तोड़ जब्ती

रीवा, मप्र। आबकारी विभाग ने जप्त की 30 लीटर अवैध शराब तथा 800 किलो महुआ लाहन

जिले भर में नशीले पदार्थो के अवैध व्यापार पर रोक के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नशामुक्ति अभियान के तहत आबकारी विभाग ने चाकघाट क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए 30 लीटर अवैध शराब तथा 800 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया। इस संबंध में सहायक आयुक्त आबकारी अनिल जैन ने बताया कि चाकघाट क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 8 प्रकरण दर्ज किये गये। इन प्रकरणों में कुल 43 हजार रूपये की अवैध शराब एवं महुआ लाहन जप्त किया गया। शराब के अवैध भण्डारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now