किसान ने प्राकृतिक आपदा से तो बचा लिया फसल, अब इनसे कौन बचाएगा

त्योंथर, रीवा। धान खरीदी केंद्रों में जाँच के बहाने पहुँचते हैं वसूली करने

शिवराज सरकार द्वारा किसानों के लिए एक बार फिर धान उपार्जन केंद्र पूरे मध्य प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। जिसमें किसानों को सरकार द्वारा तय कीमत पर धान विक्रय की सुविधा मिलती है। साथ ही कई अन्य तरह की सुविधाएँ भी सरकार समय – समय पर किसानों को देती रहती है। लेकिन कई बार किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में कुछ लोग ग्रहण तो कुछ लोग कुंडली मार कर बैठ जाते हैं।

खरीदी केंद्रों में अवैध रूप से होती है वसूली
हाल ही में शुरू हुए धान उपार्जन व्यवस्था को लेकर जब हमारी टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो किसानों और समिति कर्मचारियों द्वारा बहुत सी जानकारियाँ साझा की गई। कई लोगों के द्वारा बताया गया की जब से खरीदी शुरू हुई है, तो कोई पत्रकार बन कर, तो कोई समाज सेवी बनकर डराता – धमकाता है, तो कोई अधिकारीयों के नाम पर धौंस जमाता है। इतना ही नहीं नाम न छापने के शर्त पर यह भी जानकारी दी कि, अगर हमने शिकायत की या हमने उनकी बात नहीं मानी, तो अंजाम बुरा होगा। सोचने वाली बात ये है कि किसान द्वारा कड़ी मेहनत कर दैवीय आपदा से तो अनाज को बचा लिया गया लेकिन अब ऐसे वसूली बाज़ लोगों से कौन बचाएगा ?

चिन्हित खरीदी केंद्रों पर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा
त्योंथर तहसील के अंतर्गत विभिन्न धान खरीदी केंद्रों पर अनावश्यक रूप से कई लोगों द्वारा परेशान किया जाता है। एक किसान द्वारा बताया गया कि जिला आपूर्ति निगम के प्रबंधक एवं उनके साथ रहने वाले सहयोगी संजय यादव द्वारा चिन्हित धान खरीदी केंद्रों का बार – बार निरीक्षण कराया जाता है, जिसके पीछे का औचित्त्य आर्थिक लाभ नहीं मिलना बताया गया है। किसान द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि, कई बार धान की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह भी खड़ा करके किसानों को प्रताड़ित किया जाता है।

त्योंथर में कई समिति प्रबंधक निशाने पर
हाल ही में फर्जी नियुक्ति को लेकर काफी हंगामा मचाया गया था, जो अब तक ठंडा नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग इस मौके का फायदा भी उठाकर करते हैं परेशान। लेकिन कुछ किसानों ने यह भी बताया कि सरकार द्वारा तय वजन से ज्यादा कि कराइ जाती है तौल , शायद यह भी वजह है फालतू पैसे बांटने की।
आपको याद दिला दें बीते दिन तहसीलदार द्वारा औचक निरिक्षण में इस बात की तस्दीक भी की गई थी और समझाइस भी दी गई थी कि तय वजन सीमा में ही तौल की जाय।

कैसे लगे लगाम
मध्य प्रदेश शासन एवं जिला कलेक्टर द्वारा कई बार सूचना जारी कि गई है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने भी सीएम हेल्पलाइन पर जोर देते हुए ग्रामीण अंचल को मजबूती दी है। आप इस सम्बन्ध में भी सीएम हेल्पलाइन कि मदद ले सकते हैं। साथ ही अगर आप मौके पर मदद चाहते हैं या अपना पक्ष रखना चाहते हैं , तो हमारी टीम आपको हर संभव मदद दिलाने के लिए उपलब्ध होने कि कोशिश करेगी।

(संपर्क – 9528853554, 7509005668, 9792724301)

अगर आप भी अपने क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहते हैं, तो हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक खबरों को पहुंचा कर इस क्रांति का हिस्सा बन सकते हैं।

सम्पूर्ण भारत वर्ष के बुद्धिजीवी एवं गंभीर पत्रकारों और समजसेवियों से इस पटल पर आ कर अपने गांव – शहर की खबरों को उकेरने का खुला आमंत्रण है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now