भारत को विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शिक्षा अत्यंत आवश्यक – विनय सर

भारत को विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शिक्षा अत्यंत आवश्यक – विनय सर

ये सिर्फ एक वाक्य नहीं है, ये 140 करोड़ भारतीयों का रोडमैप है। देखिए साथियों, 1947 में हमें राजनैतिक आजादी मिली। 2026 में हम आर्थिक आजादी की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन 2047 तक “विकसित भारत” का सपना तभी पूरा होगा जब हमारे पास “शिक्षित भारत” होगा।

क्यों शिक्षा जरूरी है?
तकनीक के लिए: आज AI, Drone, Space, Chip बनाने वाले देश वही हैं जिनके पास IIT, IIM जैसे संस्थान हैं। अगर हमें विश्व गुरु बनना है तो हमें दुनिया के सबसे अच्छे Engineer, Doctor, Scientist यहीं से देने होंगे।

रोजगार के लिए:
डिग्री नहीं, Skill चाहिए। बेहतर शिक्षा का मतलब है – कंप्यूटर चलाना, कोडिंग, बिजनेस करना, CSC चलाना। पढ़ा-लिखा युवा ही गांव में स्टार्टअप खड़ा करेगा। सोच के लिए शिक्षा इंसान को अंधविश्वास से निकालकर विज्ञान की तरफ ले जाती है। शिक्षित नागरिक ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगा और देश को आगे बढ़ाएगा। अमेरिका, जापान, सिंगापुर आज कहां हैं? सिर्फ बेहतर शिक्षा की वजह से। और हम? हमारे पास दुनिया की सबसे युवा ताकत है। अगर हमने इसे सही शिक्षा दे दी, तो 2047 में भारत सच में “विश्व गुरु” बन जाएगा।

इसलिए मेरी आप सभी से अपील है – माता-पिता: बच्चों को स्कूल भेजिए। शिक्षा सिर्फ सिलेबस नहीं, संस्कार भी है। छात्र मोबाइल सिर्फ रील के लिए नहीं, पढ़ाई के लिए भी इस्तेमाल कर रहे। आइए हम सब मिलकर शपथ लें – “पढ़ूंगा, पढ़ाऊंगा और भारत को आगे बढ़ाऊंगा”। क्योंकि जब शिक्षा बेहतर होगी, तभी भारत विश्व में अग्रणी होगा। जय हिंद! जय भारत!

विंध्य की बेहतरीन खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now