जन अभियान परिषद के संयोजन में जिले के ग्राम सेहुंड़ा स्थित भुलानिहा शासकीय तालाब में जल गंगा अभियान के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तालाब की सफाई एवं संरक्षण कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया। साथ ही भुलानिया मंदिर के जीर्णोद्धार एवं तालाब के सौंदर्यीकरण की विस्तृत योजना बनाने पर सहमति बनी, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरण संरक्षण दोनों को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक, जिला समन्वयक जागेश्वर ताम्रकार, अमित अभ्यादस, एपीओ जवा नागेंद्र सिंह, सीडीओ एवं उपयंत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के साथ नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि विनय बघेल, भूप नारायण मिश्रा, अरुण तिवारी तथा मेंटर श्रीमती सुधा पांडेय, श्रीमती वर्षा द्विवेदी, शिशिर तिवारी, नीरज कोरी एवं धीरज गुप्ता की सक्रिय भागीदारी रही। प्रस्फुटन समिति के सदस्य उदयराज सिंह, सुनील साहू, राधेश्याम गुप्ता एवं अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया। इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक सहयोग से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं ग्राम विकास को नई दिशा देना है, जिसमें ग्रामीणों का उत्साह सराहनीय रहा।
सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें



