त्योंथर अंचल के लिए गौरव का सुनहरा अवसर : छोटे कस्बे से बड़ी उड़ान

त्योंथर अंचल के लिए गौरव का सुनहरा अवसर सामने आया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में सूरज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सेंगरवार, चाकघाट की मेधावी छात्रा अदिति सिंह ने कक्षा 12वीं कला संकाय में 482 अंक अर्जित कर प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे त्यौंथर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। अदिति सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और सतत परिश्रम को दिया है। उनका सपना है कि वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर कलेक्टर बनें और समाज व देश की सेवा करें। अदिति, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश्वर सिंह राठौर की पुत्री हैं, जिससे इस उपलब्धि ने क्षेत्र में और भी गौरव का माहौल बना दिया है।
विद्यालय के डायरेक्टर शिवाकांत पांडे ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अदिति की यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि अदिति भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छुएंगी और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now