रीवा, मप्र। सुरक्षा कर्मी के पंजीयन के लिए लगेगा विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि सिंगरौली के एसआईएस द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर पद हेतु बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के लिए रीवा जिले में जनपद स्तरीय रोजगार मेला एक दिसंबर से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त मेले में सुरक्षा कर्मी, सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी की भर्ती के लिए प्रशिक्षण हेतु पंजीयन के लिए एक दिसंबर से विकासखण्ड स्तर में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

कहाँ करें आवेदन
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए जागरूकता शिविर एवं पंजीयन शिविर लगाने हेतु योजना बनायी गयी है। शिविर में चयनित अभ्यर्थियों से विवरण पुस्तिका एवं एसआईएस के पंजीयन के लिए 350 रूपये तथा प्रशिक्षण शुल्क के रूप में 10500 रूपये लेकर चयनित प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षण एवं नियोजन के लिए भेजा जायेगा।

कब होगा आयोजन
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद पंचायत सिरमौर में एक दिसंबर को हनुमना में, 2 दिसंबर को, जवा में 3 दिसंबर को, मऊगंज में 5 दिसंबर को, नईगढ़ी में 6 दिसंबर को, रायपुर कर्चुलियान में 7 दिसंबर को, रीवा में 8 दिसंबर को, त्योंथर में 9 दिसंबर को तथा गंगेव में 10 दिसंबर को शिविर आयोजित किया जायेगा। सभी शिविर पूर्वान्ह 11 बजे से 4 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी इच्छुक बेरोजगार युवक जो निर्धारित योग्यता कक्षा 10वीं पास या फेल हो तथा आयु 21 से 36 वर्ष हो तथा ऊंचाई 168 सेमी हो अपना पंजीयन कराये।




