रोजगार परक उद्योग लगाने पर सरकार हर संभव मदद करेगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि औद्योगिक निवेश से विन्ध्य एवं त्योंथर को विकास की नई गति मिलेगी। उन्होंने उद्यमियों को आमंत्रित किया कि वह रोजगार परक उद्योग लगायें सरकार इसमें हर संभव मदद करेगी। उन्होंने बनारस से आये उद्यमियों के आग्रह पर घोषणा की कि नवम्बर माह में काशी विश्वनाथ की नगरी में इंडस्ट्रियल समिट का आयोजन होगा।

चाकघाट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्यमियों से वन टू वन चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप हम स्वदेशी के मूलमंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आप सभी उद्यमी अपने उद्योग स्थापित करने के लिये आयें शासन स्तर से हर संभव मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में हम देश में उच्चतम स्तर पर होंगे। उन्होंने उद्यमियों को पराली से संबंधित व फूड प्रोसेसिंग से संबंधित उद्यम स्थापना के साथ अन्य क्षेत्र के उद्योग स्थापना के लिये आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा जिले में मऊगंज व त्योंथर विद्यानसभा क्षेत्रों में पर्याप्त भूमि की उपलब्धता है। औद्योगिक क्षेत्र विकास की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि उद्यमी स्वयं अपने पूजी निवेश से परिसर बनाकर उद्योग स्थापित करते हैं तो उन्हें हम पूरी सुविधा व मदद देंगे। डॉ. यादव ने त्योंथर में कम्प्रेस्ड वायोगैस प्लांट के भूमिपूजन की बधाई दी तथा अपेक्षा की कि इससे स्थानीय जनों को लाभ मिलेगा। पराली की समस्या से निजात मिलेगी तथा जैविक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी अपने जन्मदिवस पर मध्यप्रदेश में उपस्थित रहे और उन्होंने पीएम मित्र पार्क के माध्यम से इंडस्ट्रियल क्षेत्र को सौगात दी जो रोजगार उपलब्धता में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्यमियों को प्रदेश में निवेश के लिये आमंत्रित किया तथा कहा कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। बनारस रामनगर के 17 उद्यमियों के प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि रीवा जिले में एक हजार करोड़ का निवेश करेंगे। उद्यमियों के वन टू वन कार्यक्रम में रामनगर उद्योग एसोशियेसन ने अंगवस्ताम व काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति मुख्यमंत्री जी को भेंट की। वन टू वन चर्चा के दौरान डी.एस. मिश्रा अध्यक्ष रामनगर उद्योग संघ वाराणसी, राकेश जायसवाल, दिलीप सिंह अध्यक्ष म.प्र. चावल संघ तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्यम योजनान्तर्गत उद्यमी अमित गौतम ने मुख्यमंत्री जी से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश की आकर्षक उद्योग नीति से उत्साहित होकर हम प्रदेश में निवेश करेंगे और यह क्षेत्र उद्योग के क्षेत्र में ऊंची उड़ान भरेगा। वन टू वन कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, डॉ. अजय सिंह, पूर्व सांसद देवराज सिंह, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान, क्षेत्रीय संचालक एसपी आईडीसी यूके तिवारी सहित बड़ी संख्या में बनारस, प्रयागराज, मिर्जापुर व रीवा से आये उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now