आज 2391 किसानों को बांटी गयी 340.115 मीट्रिक टन यूरिया खाद

जिले के डबल लॉक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से किसानों को खाद दी जा रही है। वितरण केन्द्रों में किसानों को ऋण पुस्तिका के आधार पर टोकन दिया जाता है। टोकन में दर्ज दिनांक को किसान निर्धारित मात्रा में खाद संबंधित केन्द्रों से प्राप्त कर रहे हैं। आज 16 सितंबर को डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से 2391 किसानों को 340.115 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया। डबल लॉक केन्द्र चाकघाट में 246 किसानों को 42.840 मीट्रिक टन, गुढ़ में 451 किसानों को 80 मीट्रिक टन, डबल लॉक केन्द्र चोरहटा में 996 किसानों को 123 मीट्रिक टन, उमरी में 475 किसानों को 44.550 मीट्रिक टन तथा जवा में 223 किसानों को 49.725 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया। अभी गुढ़ में 13 मीट्रिक टन, जवा में 56.97 मीट्रिक टन, चोरहटा में 65.6 मीट्रिक टन, तथा उमरी में 179.45 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now