रीवा संभाग में हुई 9.96 लाख हेक्टेयर में फसलों की बुवाई

रीवा संभाग के सभी जिलों में इस वर्ष जून माह से ही अच्छी वर्षा होने के कारण खरीफ फसल की लक्ष्य से अधिक बुवाई हुई है। इस वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य 9.92 लाख हेक्टेयर के विरूद्ध 9 लाख 96 हजार 780 हेक्टेयर में खरीफ फसल की बुवाई हुई है। खरीफ की मुख्य फसल धान है। धान के लिए निर्धारित लक्ष्य 6 लाख 98 हजार  हेक्टेयर के विरूद्ध संभाग में 7 लाख 12 हजार 600 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुवाई की गई है।

इस संबंध में संयुक्त संचालक कृषि केएस नेताम ने बताया कि हाल ही में अच्छी वर्षा से धान सहित सभी फसलों की लक्ष्य से अधिक बुवाई हुई है। संभाग में 8400 हेक्टेयर में ज्वार, 17850 हेक्टेयर में मक्का, 1500 हेक्टेयर में बाजरा, 28400 हेक्टेयर में कोदौ-कुटकी की बोनी हो चुकी है। दलहनी फसलों में 59630 हेक्टेयर में अरहर, 31050 हेक्टेयर में मूंग, 71360 हेक्टेयर में उड़द की बोनी हो चुकी है। तिलहनी फसलों में 63190 हेक्टेयर में तिल तथा 2900 हेक्टेयर में सोयाबीन बोया गया है। अन्य तिलहनी फसलों की 220 हेक्टेयर में बुवाई की गई है। संभाग में खरीफ फसल क्षेत्राच्छादन के निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध रीवा जिले में 100 प्रतिशत, मऊगंज में 100 प्रतिशत, सतना जिले में 100 प्रतिशत, मैहर जिले 101 प्रतिशत, सीधी जिले में 100 प्रतिशत तथा सिंगरौली जिले में 102 प्रतिशत क्षेत्र में बुवाई हुई है। सभी जिलों में अभी फसलों की स्थिति बहुत अच्छी है। संभाग के सभी जिलों में अभी भी समय-समय पर अच्छी वर्षा हो रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now