बड़ी खबर : ग्राम रोजगार सहायकों को नोटिस जारी

ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने तीन ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रधानमंत्री आवास में न्यून प्रगति पर ग्राम रोजगार सहायक अकौरी विनय गौतम एवं बेलवा बड़गैयान के सौरभ द्विवेदी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार नरेगा के कार्यों में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत बेलवा कुर्मियान के ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now