जल गंगा संवर्धन अभियान में हो रहा जल संरचनाओं का निर्माण

जिले भर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पानी को सहेजने के लिए जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि अभियान के तहत मऊगंज जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सरैहा में खेत तालाब का निर्माण किया जा रहा है। यहां गत दिवस जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, गांव के सरपंच तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर जल संरक्षण के लिए रैली निकाली। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा ने त्योंथर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत घटेहा में चल रहे अमृत सरोवर और खेत तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाबों के निर्माण के संबंध में उपयांत्रियों को निर्देश दिये। अभियान के तहत कार्यपालन यंत्री पीएचई संजय पाण्डेय ने रीवा विकासखण्ड के ग्राम भटलों में नल जल योजना की पाइप लाइन लिकेज में सुधार कराकर पानी की आपूर्ति अनुसूचित जाति बस्ती में शुरू करायी।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now