बड़ी खबर : कलेक्टर ने 10 अधिकारियों को दिया नोटिस

पूरे प्रदेश के साथ-साथ मऊगंज जिले में भी 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण के कार्यों की कार्ययोजना बनाई गई है। कार्ययोजना के अनुसार किए जा रहे जल संरक्षण के कार्यों को प्रतिदिन नरेगा पोर्टल में दर्ज किया जाता है। कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत जिले भर में किए जा रहे जल संरक्षण के कार्यों को नरेगा पोर्टल में दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले 10 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस का 28 अप्रैल तक संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा है कि जल गंगा संवर्धन अभियान शासन की उच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है। इसकी वरिष्ठ कार्यालय द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान में लापरवाही बरतने पर प्रभारी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एसबी रावत, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी नईगढ़ी अनीश पाण्डेय, प्रभारी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मऊगंज अमित द्विवेदी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मऊगंज अभिषेक पाण्डेय तथा सहायक यंत्री मऊगंज आरपी मिश्रा को नोटिस दिया है। कलेक्टर ने सहायक यंत्री मऊगंज अंकिता सोहगौरा, सहायक यंत्री जगदीश राजपूत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नईगढ़ी कल्पना यादव तथा प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मऊगंज रामकुशल मिश्रा एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हनुमना को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now