फरार आरोपी पर 20 हजार का ईनाम घोषित

थाना मनगवां में दर्ज आपराधिक प्रकरण में आरोपी जयप्रकाश दुबे आयु 45 वर्ष तथा नितिन दुबे आयु 21 वर्ष दोनों घटना दिनांक से फरार हैं। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इसे निरस्त करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पाण्डेय ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने अथवा गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को ईनाम की राशि दी जाएगी। ईनाम की घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के तहत की गई है। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now