बड़ी खबर : जवा चौराहे में हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत एक गंभीर

अनूप कुमार, जवा। पूरा मामला रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत जवा चौराहे का है। जहां रात्रि लगभग 12:30 बजे अनियंत्रित बाइक जवा चौराहे मैं रोड किनारे बने हुए सार्वजनिक शौचालय की दीवार से जा टकराई। जिसका बाइक क्रमांक MP17-ZF-2028 है। वही जवा चौराहे में जवा थाने के डायल 100 चालक बृजेश मिश्रा और पुलिसकर्मी अभिषेक त्रिपाठी ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद थे। घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घायलों को सिविल हॉस्पिटल जवा पहुंचाया गया और परिजनों को सूचित किया गया। जहां सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, खबर लिखे जाने तक दो की मृत्यु हो चुकी है और एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान बेलगवा निवासी ऋषिकेश कुमार कोल पिता भैयालाल कोल, अनूप कोल पिता दिनेश कोल गंभीर रूप से घायल का नाम देव बताया गया है। जो जिंदगी और मौत से अस्पताल में लड़ रहा है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जवा लाया गया जहां पर परिजन पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now