मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि का किया अंतरण

प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान तथा 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहे मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से शुभारंभ किया। भोपाल में आयोजित गीता जयंती के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसे स्थानीय जनों ने देखा और सुना। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर लाडली बहनों के खाते में दिसंबर माह की किस्त का अंतरण किया।

गीता जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्व गीता प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि श्री उपेन्द्र जी ने गीता सार के संबंध में उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि गीता के माध्यम से भगवान ने हमें कर्म का मार्ग बताया। गीता के संदेश को जन-जन को स्वीकारने की आवश्यकता है। विश्व गीता प्रतिष्ठान के सदस्यों ने श्रीमद् भगवत गीता के कर्म योग पाठ का वाचन किया। इस अवसर पर इस्कान संस्था के सदस्यों ने संकीर्तन की प्रस्तुति दी तथा आदि शंकराचार्य द्वारा रचित महात्म का प्रस्तुतीकरण किया। क्षेत्रीय संचालिका ब्राम्ह्माकुमारी संस्थान निर्मला दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीता महोत्सव का आयोजन आनंद की अनुभूति देता है। गीता कर्म का बीज है। इससे नवीन जीवन की अनुभूति होती है। राजयोगी व्ही के प्रकाश ने गीता ज्ञान सर्व धर्म समभाव एवं विश्व कल्याण के बारे में उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य गीता द्वारा होता है। इस दौरान गीता मानस का परिचय राजेश गिरी जी द्वारा दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के क्रम में वेदांता पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने श्री कृष्ण एवं श्री राधा का चरित्र प्रस्तुत किया। ब्राम्ह्माकुमारी संस्थान के छात्र-छात्राओं ने कृष्णमय स्वर्णिम दुनिया का सजीव प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर श्रीमद् भगवत गीता को समझने हेतु मूल विधि से भी विश्व गीता संस्थान के प्रतिनिधियों ने प्रबुद्ध जनों को अवगत कराया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस्कान एवं विश्व गीता प्रतिष्ठान द्वारा प्रस्तुत गीता आरती से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, सहायक आयुक्त दीपावली द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, पार्षदगण सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, प्रबुद्धजन, लाड़ली बहने तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे। इसके साथ ही गीता जयंती पर लक्ष्मणबाग संस्थान स्थित गौशाला में गौ पूजन किया गया तथा गौ माता को गुड़, चना एवं आहार खिलाया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।