दिव्यांग परीक्षण शिविर आज रीवा में

जिला प्रशासन द्वारा एलिम्को जबलपुर एवं जिला नि:शक्त पुनर्वास केन्द्र के सहयोग से दिव्यांग परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रीवा एवं मऊगंज जिले में आयोजित होने वाले शिविरों में राष्ट्रीय वयोश्री योजना अन्तर्गत हितग्राहियों का चयन किया जाकर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम इकाई जबलपुर द्वारा दिव्यांगों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि शासकीय विधि महाविद्यालय रीवा में 28 सितंबर को दिव्यांगजन परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में नगर पालिक निगम रीवा, जनपद पंचायत रीवा एवं नगर परिषद गोविंदगढ़ हितग्राही शामिल होंगे। कलेक्टर ने सभी शिविरों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी बनाया है तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को शिविर आयोजन से संबंधित दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now