एम.पी. ट्रांसकों ने लक्ष्य से अधिक पौधारोपण करने में पाई सफलता, रीवा में लक्ष्य से दोगुना हुआ पौधरोपण

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर म.प्र. की बिजली कंपनियों में एक पेड़ मॉ के नाम पौधारोपण अभियान के तहत 19 हजार पौधारोपण लक्ष्य के विरूद्ध 23 हजार 697 पौधारोपण करने में सफलता प्राप्त की गई है। एम.पी. ट्रांसको  रीवा सहित प्रदेश के सभी 42 ट्रांसमिशन लाइन मेटेनेन्स (टी.एल.एम.), 416 एकस्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों तथा प्रदेश के सभी कार्यालयों व आवासीय परिसरों में कार्मिकों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। पौधारोपण में उज्जैन जिला अव्वल रहा, जहां ट्रांसको कार्मिकों ने 588 पौधारोपण के विरूद्ध 1491 पौधो का रोपण किया गया। इसी प्रकार रीवा के विभिन्न कार्यालयों में निर्धारित लक्ष्य 335 के विरूद्ध 779 पौधे रोपित किये गये।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now