अपह्मता की सूचना देने वालों के लिए 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित

पुलिस उप महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पाण्डेय ने थाना सिटी कोतवाली रीवा अन्तर्गत गड़रियान मोहल्ला निवासी अपह्मता सुनीता साकेत पति ओमप्रकाश साकेत एवं नैनी साकेत पिता ओमप्रकाश साकेत की सूचना देने वालों के लिए 20 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा की गई ईनाम की घोषणा को निरस्त करते हुए 20 हजार के ईनाम की घोषणा की गई है। कोई भी व्यक्ति उक्त अपह्मता की दस्तयाबी/पतासाजी करायेगा या करने में सहयोग करेगा उसे 20 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now