जिले में अब तक 94.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में 12 जुलाई को 9.5 मिलीमीटर दैनिक वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 94.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह वर्षा गत वर्ष की तुलना में 44.8 मिलीमीटर कम है। किसानों को धान की बोनी के लिए अभी भी अच्छी वर्षा का इंतजार है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 148.1 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 38 मिलीमीटर, गुढ़ में 114.4 मिलीमीटर, सिरमौर में 141.6 मिलीमीटर, त्योंथर में 48 मिलीमीटर, सेमरिया में 117 मिलीमीटर, मनगवां में 71 मिलीमीटर तथा जवा तहसील में 81 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 138.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now