मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद रीवा : त्यौंथर में जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ आयोजन

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद रीवा के माननीय संभाग समन्वयक श्री प्रवीण पाठक, ब्लॉक समन्वयक श्री रामानंद पटेल के कुशल मार्गदर्शन में शासन द्वारा निर्देशित जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद कॉलेज त्यौंथर में किया गया। जिसमे नवाँकुर संस्था तेजस्विनी महिला मंडल के अध्यक्ष ज्योति सिंह जी के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान को आम जनमानस से जोड़ने के लिए छात्र और छात्राओं के साथ रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के विषय वस्तु पर छात्रों को विशेष जानकारी तथा छात्रों को अपने अपने पंचायत में जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए दिए गए दिशा निर्देश। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रभारी आदरणीय श्री रामानंद पटेल जी ने किया जिसने नवाकुर चयन संस्था सूरज विकास समिति के अध्यक्ष श्री शिवाकांत शुक्ला,राजीव दुबे जी, रजनीकांत दुबे जी, ब्रह्मानंद मिश्रा ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के मेंटर्स रूबिया बेगम,विवेक सिंह, रुकमणि तिवारी, राजेश कुमार व पवन सिंह ने कार्यक्रम में रहे उपस्थित कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा धनुश्री परिवार के जिला विस्तारक निशा सिंह जी का जिन्होंने कार्यक्रम में पूरी सहभागिता निभाई, साथ सीएमसीएलडीपी के सभी छात्र रहे उपास्थित। एम एस डब्लू से छात्र अंकुश सिंह, चंद्रकिरण मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, संजीत सिंह, बीएसडब्ल्यू से रेशमी सिंह, सारिका श्रीवास्तव, आयुष्मान मिश्रा, दीपक, कल्पना सिंह, राजकुमारी सिंह, ममता देवी, आशिया बनो, रविंद्र सिंह, विकास सिंह, अतुल तिवारी, रविंद्र, निशा, अतुल मिश्रा, खुशी केशरवानी, सपना देवी, उर्मिला देवी, प्रविता मिश्रा, प्रिया दीपांकर, पूजा पांडे, मनोज तिवारी आदि रहे मौजूद।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

Mi 108 cm (43 inches) X Series 4K Ultra HD Smart Google TV L43M8-A2IN (Black)
 check price

खस्ता हालात : त्योंथर क्षेत्र के 5 पशु चिकित्सालय में एक भी डॉक्टर नहीं

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now