गोली कांड : रीवा में पुलिस अस्थियों से बरामद करेगी गोली, पोस्टमॉर्टम में नहीं की जा सकी बरामद

अनूप गोस्वामी, जवा। रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में गोली मारकर व्यक्ति की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम के दौरान गोली बरामद नहीं की जा सकी है इसलिए पुलिस अब परिजनों की अनुमति लेकर अस्तियों में गोली खोजने का काम करेगी ताकि उसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जा सके।

पूरा मामला रीवा की जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकहाई गांव का है जहां तीन और चार मई की दरमियानी रात रेत माफिया और ड्राइवर के परिवारवालों में हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि मृतक राम शिरोमणि मांझी का लड़का गांव के ही पटेल परिवार के यहां ट्रैक्टर चलाता था रात में ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद मृतक के लड़के के साथ मारपीट की गई किसकी सूचना उसके परिजनों को मिली तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया देखते-देखते मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई विवाद के बीच एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली राम शिरोमणि माझी के सीने में जा लगी पूरे मामले में पुलिस ने दिलीप पटेल और रिंकू पटेल को गिरफ्तार किया है जबकि आरोपी अनिल पटेल चोटिल है जिसका इलाज किया जा रहा है गोली पोस्टमार्टम के दौरान निकाल ली जाती है लेकिन इस मामले में गोली शरीर की काफी गहराई में थी इस वजह से निकाली नहीं जा सकती है।

रीवा : अवैध बालू निकासी में लगे लोग खेलने लगे खून की होली

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now