सुरंग में भरा पानी और कीचड़ मयंक तक पहुँचने में बाधा, 42 घंटे से रेस्क्यू जारी

बोरवेल में फंसे मयंक के रेस्क्यू में सुरंग में भरा पानी बाधा बन रहा है। NDRF और SDERF की टीमें मोटर पंप की मदद से पानी निकाल रही हैं। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, पानी की वजह से जमीन दलदल जैसी हो गई है। सुरंग के दूसरे मुहाने पर एंबुलेंस लगा दी गई है। पुलिस ने उसके आसपास घेरा बना लिया है। एंबुलेंस में बच्चे की दादी और दूसरे परिजन को भी बैठा दिया गया है। मयंक के पिता विजय और मां शीला बोरवेल के पास बैठे उसके बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौजूद हैं।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

बोरवेल से सटकर बनाई गई सुरंग में पानी भरने से रेस्क्यू धीमा पड़ गया है। टीम फिलहाल पंप की सहायता से पानी बाहर निकाल रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now