कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने तहसील गुढ़ में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन धीरेन्द्र पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। राजस्व महाअभियान में लापरवाही बरतने, राजस्व प्रकरणों को गायब कर देने तथा विधानसभा निर्वाचन के दौरान विधानसभा क्षेत्र गुढ़ के निर्वाचन सुपरवाइजर के पदीय दायित्व में लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। एसडीएम गुढ़ के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने निलंबन के आदेश दिए हैं। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय रीवा रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा होने तक रोके बीसीएम का वेतन – कलेक्टर
Views: 479






