समर्थन मूल्य में 52468 किसानों से अब तक हुई 341670 टन धान की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 52468 किसानों से 341670 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 745 करोड़ 45 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 405 करोड़ 60 लाख 98 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी गई धान में से अब तक 270876 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 62018 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। दो दिनों की बारिश से कुछ खरीदी केन्द्रों में धान भीगी है। उपार्जित धान को पानी से बचाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।

मुख्य समाचार : दिन भर की घटनाओं में से प्रमुख खबरें

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now