सोहागी थाना पुलिस के लिए चुनौती बनी चोरों की मंडली – पांच दुकानों में चोरों ने किया हाँथ साफ

शफात मंसूरी पत्रकार, त्योंथर। बीती देर रात त्योंथर के तहसील मुख्यालय पचामा में एस० डी० एम० एवं व एस० डी० ओ० पी० बंगले से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित पांच दुकानों पर अज्ञात चोरों ने चोरी की बारदात को अंजाम दिया। जिसमें होटल का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 6500 नगदी व लगभग चालीस हजार का सामान व बगल में ही संचालित किराना दुकान से 2500 नगदी सहित लगभग 25000 का किराना का सामान चोरों ने पार कर दिया है। एक रात में पांच दुकानों में हुई। चोरी की बारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पूर्व ही त्योंथर के वार्ड क्रमांक 4 में चोरों द्वारा चोरी की बड़ी बारदात को अंजाम दिया था। व्यापारियों द्वारा सोहागी थाना में चोरी की घटनाओं की शिकायत दर्ज कराई गई है। अब देखना होगा कि चोरों के हौसले कब तक बुलंद रहते हैं।

यह भी पढ़ें : जिले भर में घोटालों का अम्बार फिर जाँच में भी घोटालेबाजी कहीं फर्जी पंचनामे तो कहीं चल रही धौंस

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now