लाडली बहना योजना : योजना से मिलने वाले पैसों से होगी व्यवसाय में मदद

नईगढ़ी विकासखण्ड के मनकहरी गांव की सीता पटेल बागवानी करके अपना जीवन यापन कर रही हैं। वह सब्जियों के साथ ही फल व पुष्प की भी खेती करती हैं और अपना जीविकोपार्जन करती हैं। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सीता पटेल के लिये आर्थिक समृद्धि का माध्यम बनेगी।

सीता पटेल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को ह्मदय से धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि इस योजना से मिलने वाले पैसों से मैं अपना स्वरोजगार अधिक सुदृढ़ कर पाऊंगी। यह योजना मेरी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मददगार होगी। सीता पटेल महिलाओं के स्वावलंबी होने का समाज में उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

सरिता साकेत को मुनाफा
लाडली बहना योजना से मिलने वाली हर महीने की पैसों की मदद से सिलाई व्यवसाय कर रही सरिता साकेत को ज्यादा मुनाफा होने की उम्मीद है। नईगढ़ी के ग्राम छिडरिहा की रहने वाली सरिता बताती हैं कि मेरा सिलाई का व्यवसाय है जिसमें मैं गांव की महिलाओं व बच्चों के कपड़े सिलती हूं। मुख्यमंत्री जी द्वारा लाडली बहना योजना के तहत दी जाने वाली धन राशि से मैं अपना व्यवसाय बढ़ाऊंगी और सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र भी खोलूंगी जिसमें गांव की अन्य महिलाएं भी सिलाई सीख सकेंगी और गांव के लोगों के कपड़े गांव में ही सिल जायेंगे। वह मुख्यमंत्री जी को योजना के लिये धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि इससे मेरे व्यवसाय में मुनाफा होगा और मेरा व्यवसाय बढ़ेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now