बड़ी खबर : त्योंथर उप जेल पहुंचे जेल डीजी अरविन्द कुमार, जरा से निरीक्षण में बताया सब सही

रीवा जिले भर में अचानक से जेल प्रशासन पर लगातार आरोप लग रहे। जिसमें कैदियों या बंदियों के साथ अत्याचार, मारपीट जैसे अनेक आरोप को लेकर बाहर आये लोगों द्वारा जानकारी दी जाती रही। हालाँकि इस बात कि अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन कई जेलों का निरीक्षण जरूर किया जा चूका है।

इसी क्रम में आज त्योंथर उप जेल का निरीक्षण जेल डीजी अरविंद कुमार द्वारा किया गया। आपको बताते चलें आज तकरीबन दोपहर उप जेल का निरीक्षण करने पहुंचे जेल विभाग के डीजी अरविंद कुमार, जहाँ वरिष्ठ समाजसेवी कमांडो अरुण कुमार गौतम के द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया और 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। साथ ही डीजी अरविंद कुमार द्वारा सभी जेल कर्मचारियों एवं बंदियों से मुलाकात की गई। इस दौरान उप जेल प्रशासन को आगे भी जेल व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान त्योंथर एसडीएम पीके पांडे, एसडीओपी समरजीत सिंह आदि भी मौजूद रहे। मिडिया से बात करते हुए जेल डीजी अरविंद कुमार ने उप जेल को साफ – सुथरी और व्यवस्थित जेल बताया है। ( अनूप कुमार गोस्वामी )

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :-

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now