रीवा संभाग : गेंहू उपार्जन के लिए 145208 किसानों ने कराया पंजीयन

रीवा संभाग के सभी जिलों में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। गेंहू उपार्जन के लिए रीवा संभाग में एक लाख 45 हजार 208 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें रीवा जिले में 49304, सतना जिले में 69102, सीधी जिले में 14487 तथा सिंगरौली जिले में 12315 किसानों ने पंजीयन कराया है। संभाग में गत वर्ष की तुलना में किसानों के पंजीयन में 21 प्रतिशत की कमी आई है। गत वर्ष की तुलना में किसानों के पंजीयन में रीवा जिले में 27 प्रतिशत, सतना में 15 प्रतिशत, सीधी में 20 प्रतिशत तथा सिंगरौली में 29 प्रतिशत की कमी आई है। संभाग में गत वर्ष की तुलना में पंजीकृत किसानों द्वारा दर्ज किए गए कुल रकबे में भी 16 प्रतिशत की कमी आई है। मण्डियों तथा खुले बाजार में गेंहू के अच्छे दाम मिलने एवं खेती के विविधीकरण के कारण गेंहू के स्थान पर सरसों तथा चने को प्राथमिकता देने के कारण पंजीयन में कमी आई है। (JS)

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now