चाकघाट। तहसील मुख्यालय त्योंथर के शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में दो दिवसीय जैव विविधता एवं सतत विकास की 21वीं श्री में चुनौतियां विषय पर शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के वनस्पति विभाग द्वारा आयोजित किए गए इस आयोजन के प्रथम दिन अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति राजकुमार आचार्य जी मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए जैव विविधता पर अपने विचार व्यक्त किए।दूसरे दिन अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के अतिरिक्त संचालक डॉ पंकज श्रीवास्तव उपस्थित मैं आयोजन का समापन हुआ। आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ डॉ.प्रताप श्रीवास्तव एवं डॉ शशिकांत शुक्ला (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दूसरे दिन पुष्पांक वत्स,(इलाहाबाद विश्वविद्यालय) डॉ मनीष गुप्ता (अंबेडकर मेडिकल कॉलेज ) एवं डॉ शलीम (संजय गांधी कॉलेज सीधी) प्रमुख रूप से अपने विचार रखें। आयोजन में शोधार्थी छात्रों द्वारा जैव विविधता एवं सतत विकास की 21वीं शती में चुनौतियां पर व्याख्यान दिए गए। आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संगीता दुबे, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष महेश कुमार पांडे, सरपंच सुधाकर द्विवेदी, डॉ. वीरेंद्र मिश्रा , डॉ. बृजभान यादव, डॉ रणधीर सिंह, डॉ.अभिषेक श्रीवास्तव ,दीपेंद्र तिवारी, डॉ.अरुण कुमार मौर्य, आई.डी.मिश्रा, मनीष प्रताप सिंह ,डॉ. लोवकेश,डॉ उमेश पटेल, डॉ.अंशुल मिश्रा, डॉ रुचि त्रिपाठी, डॉ संजय कुशवाहा सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रही। (राम लखन गुप्त)
